23 अगस्त तक कर लें ये जरूरी काम, वरना कमर्शियल रेट पर मिलेगा गैस सिलेंडर; आसान स्टेप

0
2

घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य किया जा रहा है। गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक केवाईसी पूर्ण कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। निर्धारित समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को बाद में घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है और उन्हें व्यावसायिक दरों के अनुसार भुगतान करना पड़ सकता है। गैस एजेंसियों के अनुसार पूर्व में गैस आपूर्ति प्रभावित होने के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने केवाईसी कराई थी, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद कई उपभोक्ताओं ने प्रक्रिया पूरी नहीं कराई। अब गैस कंपनियों ने सभी एजेंसियों को शत-प्रतिशत केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके लिए एजेंसी कर्मी लगातार उपभोक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं और आवश्यक दस्तावेज जमा कराने की अपील कर रहे हैं।रसोई गैस वितरक अबरार अली ने बताया कि उपभोक्ताओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक सभी उपभोक्ता अपनी केवाईसी अवश्य करा लें। समय सीमा के बाद नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आर्थिक भार उठाना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here