विकास प्राधिकरण के वीसी के ममेरे साले की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत, बाइक से काशीपुर जा रहा था मृतक, देखे वीडियो….

0
432

बाजपुर में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतक व्यक्ति उधम सिंह नगर विकास प्राधिकरण के वीसी का ममेरा साला बताया जा रहा है।

बता दे कि बाजपुर के ग्राम कनोरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक सवार व्यक्ति को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गया। जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं मृतक व्यक्ति की शिनाख्त छत्तीसगढ़ निवासी ऋषभ बंसल के रूप में हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही उधम सिंह नगर विकास प्राधिकरण के वीसी जयकिशन, एडीएम पंकज उपाध्याय, बाजपुर एसडीएम अमृता शर्मा और राजस्व विभाग की टीम भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस दौरान दोराहा चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र बेलवाल ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मृतक व्यक्ति बाइक से काशीपुर की ओर जा रहा था कि हादसा हो गया।

वही बाजपुर एसडीएम अमृता शर्मा ने बताया कि मृतक ऋषभ बंसल उधम सिंह नगर विकास प्राधिकरण के वीसी का रिश्तेदार है। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here