हेलो! मैं देहरादून एसपी बोल रहा हूं…पैसे दो वरना उठा लेंगे, रिक्शा चलाने वाले से 14 हजार की ठगी

0
312

हेलो! नरेश कुमार बोल रहे हैं.. मैं देहरादून एसपी। आप मोबाइल फोन पर लगातार अश्लील वीडियो देख रहे हैं। इस आरोप में आपको गिरफ्तार किया जा रहा है। थोड़ी देर में नैनीताल से पुलिस आपके पास पहुंचने वाली होगी। गिरफ्तारी से बचना चाहते हो तो 20 हजार रुपये तत्काल डाल दो। इतना सुनते ही रिक्शा चलाने वाला नरेश हक्का-बक्का रह गया। उसने तुरंत एक दुकान में दौड़ लगाई और वहां से 14 हजार रुपये ठग को फोन पे कर दिए।

मूलरूप से बिहार के बेतिया जिले और हाल में आनंदबाग तल्ला गोरखपुर निवासी नरेश कुमार रिक्शा चालक हैं। दिन भर मेहनत कर 100-150 रुपये कमाता है। इसी से उसका और बिहार में रहने वाले परिवार का गुजर-बसर होता है।

कोतवाली में दी तहरीर में नरेश ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को देहरादून का एसपी बताया। ठग ने सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो देखने पर एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी। इससे वह डर गया। एफआईआर से बचने के लिए फोन करने वाले शख्स ने 20 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा और केस खत्म करने की बात कही। डरा हुआ नरेश कोतवाली के पास एक दुकान में गया। वहां उसने दुकानदार के फोन पे से दो बार में 14 हजार रुपये भेज दिए। इसके अलावा उसकी जेब में कोई पैसा नहीं था। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here