एनडीए में सीट बंटवारे से पहले BJP की इन 41 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, देखें सूची

0
235

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में अब तक सीट बंटवारे का एलान नहीं हुआ है। लेकिन, सोशल मीडिया पर भाजपा के कई संभावित उम्मीदवारों की सूची सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा आलाकमान की ओर से कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम मुहर लगा दी गई है। इस सूची में भाजपा मौजूदा विधायक, मंत्री और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता शामिल हैं। आलाकमान ने इन्हें सर्वे और समीकरण में फिट पाया है। सोशल मीडिया पर भी एक सूची वायरल हो रही है। इस सूची को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज है। हालांकि, भाजपा ने इस सूची की पुष्टि नहीं की है। कहा है कि भाजपा अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों की अंतिम सूची केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी के बाद जारी करेगी। इधर, अमर उजाला की टीम ने कुछ वर्तमान विधायकों से भी इस लिस्ट को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि हमलोगों की तैयारी पूरी है। औपचारिक एलान होते ही नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया जाएगा। 

कई मौजूदा विधायकों को मिला दोबारा मौका
सूत्रों के मुताबिक, इस सूची में शामिल कई नाम मौजूदा भाजपा विधायकों के हैं जिन्हें पार्टी ने दोबारा मौका देने का फैसला किया है। कुछ वर्तमान मंत्री को टिकट दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, एनडीए में सीट शेयरिंग पर जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी। बता दें कि एनडीए अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की कुछ मांगों के कारण अब तक सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया था। लेकिन, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने स्पष्ट कहा है कि एनडीए में सबकुछ पॉजिटिव है। लगभग सबकुछ फाइनल हो चुका है। 

जानिए, कहां से कौन होंगे उम्मीदवारों …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here