विधानसभा सचिवालय में क्लर्क पद का जारी हो गया फर्जी नियुक्ति पत्र, केस दर्ज

0
112

विधानसभा सचिवालय में क्लर्क के पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र जारी कर दिया गया। इसके बाद यह पत्र विधानसभा सचिवालय को भेजकर इस बारे में आरटीआई के तहत सूचना मांगी गई। विधानसभा के अनुसचिव की ओर से मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज करा दिया गया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि विधानसभा सचिवालय के अनु सचिव हरीश कुमार ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर भेजी। इसमें बताया कि उन्हें एक पत्र मिला। इसे विधानसभा से जारी बताया गया। बीते नौ मई को जारी यह पत्र निधि उनियाल पत्नी दिगंबर प्रसाद उनियाल निवासी सौड़ा सरोला,रायपुर की विधानसभा में क्लर्क के पद पर नियुक्ति का था।

विधानसभा ने अपनी जांच में पाया कि यह आदेश जाली है। इसमें जारी करने वाले उपसचिव के तौर पर जिस अमित सिंह का उल्लेख है,वह व्यक्ति विधानसभा में इस पद पर कार्यरत नहीं है। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति ने इस पत्र के बारे में आरटीआई के तहत सूचना मांगी।

एक और मामले में पेंशनर को पंजाब नेशनल बैंक का पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने कुल नौ लाख 66 हजार रुपये की चपत लगा दी। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिटायर बैंक कर्मचारी निवासी अपर बद्रीश कॉलोनी ने तहरीर दी। कहा कि बीते 10 अक्तूबर को फेसबुक पर पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने से संबंधित एक विज्ञापन देखा। जिसमें एक लिंक दिया गया था। नेगी ने जब लिंक पर क्लिक किया तो कुछ देर बाद उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पीएनबी के पेंशन सेल का कर्मचारी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here