नैनीताल कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ में शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; माफीनामा देकर छूटा

0
176

नैनीताल जिले के एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर सहपाठियों ने शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले किया। माफीनामे के बाद आरोपी को छोड़ा गया।

नैनीताल जिले से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एमबीपीजी कॉलेज में एक अतिथि शिक्षक पर बीएससी की छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया। सोमवार को इसकी जानकारी मिलने पर सहपाठियों ने आरोपी शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली में शिक्षक के माफी मांगने पर छात्रा ने शिकायत वापस ले ली। पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।

छात्रा ने आरोप लगाया कि तीन नवंबर को विभाग में जाते समय अतिथि शिक्षक ने उसकी पीठ और कमर पर बैड टच किया। दीपावली को देखते हुए उसने शिकायत नहीं की। सोमवार को कॉलेज पहुंची छात्रा ने सहपाठियों से घटना का जिक्र किया। इससे आक्रोशित सहपाठियों ने आरोपी शिक्षक को घेर लिया। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। छात्रों ने कॉलेज परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छात्रों से शिक्षक को बचाया और उसे कोतवाली ले गई। वहीं छात्रा भी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। छात्रा ने तहरीर देकर अतिथि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं शिक्षक ने मामले में लिखित माफीनामा दिया और बैड टच के आरोपों को गलतफहमी बताया। शिक्षक के माफी मांगने पर छात्रा ने शिकायत वापस ले ली। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि छात्रा ने कार्रवाई कराने से इनकार किया है। एमबीपीजी के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि मामले में विभागीय जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here