लड़कियों को जाल में फंसा कर देह व्यापार कराने वाले गिरोह पर ऐक्शन, 3 पर गैंगस्टर

0
324

यूपी के गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के अपराध में लिप्त तीन आरोपितों के खिलाफ शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें पुलिस ने एक महिला को भी आरोपित बनाया है। गैंग लीडर और महिला मिलकर यह धंधा चलाते थे जबकि तीसरा युवक दलाल की भूमिका में था। वह लड़कियों की फोटो दिखाकर ग्राहक लेकर आता था। गिरोह ऑनलाइन पेमेंट लेकर इस संगठित अपराध को अंजाम देता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर चिलुआताल पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर बृजेश कुमार साहनी उर्फ विजय, निवासी ग्राम जंगल एकला नं. 2, थाना गुलरिहा और उसके दो साथियों प्रेम साहनी निवासी हरसेवकपुर नं. 2 थाना गुलरिहा तथा बिट्टू उर्फ अनीता, निवासी हरिपुर तुरा बाजार थाना पिपराईच, के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, देह व्यापार चलाने वाले गिरोह के कारण क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था। गैंग के तीनों आरोपियों के खिलाफ इससे पहले अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में चिलुआताल थाना में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

छिपाने को बनाया था कूटरचित आधार

देह व्यापार का धंधा चलाने के लिए बृजेश और बिट्टू ने मकान मालिक के सामने स्वयं को पति-पत्नी के रूप में प्रदर्शित कर मकान किराये पर लिया था। दोनों ने अपना असली नाम और पता छिपाने के लिए अनीता व विजय के नाम के कूटरचित आधार कार्ड बना रखा था। बृजेश और बिट्टू ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेन्ट भी लिया करते थे। कमरे में क्यूआर कोड का कार्ड रखा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here