फिर तकरार…हरक सिंह बोले-फ्यूज कारतूस को इस बार टिकट नहीं देंगे, बयान पर हरीश रावत की अलग राय

0
320

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी हरक सिंह रावत ने कहा है कि चुनाव में एक-एक सीट जरूरी है। 2027 के विस चुनाव में कांग्रेस एक-एक सीट का विश्लेषण करेगी। जरूरी नहीं कि हर नेता हर सीट पर चुनाव जीते। वह उस सीट के लिए बोझ भी हो सकते हैं।

हम हर सीट का एनालिसिस करेंगे। अगर कोई नया व्यक्ति जीतने की स्थिति में होगा तो उसको मौका देंगे। घिसे-पिटे लोगों को मौका नहीं देंगे। कहा कि घिसे-पिटे लोग फ्यूज कारतूस होते हैं। हमारे प्रत्याशी के भीतर आक्रामकता होनी चाहिए।

कारतूस का खोखा भी होता है महत्वपूर्ण : हरीश

देहरादून। टिकट बंटवारे में हरक के फ्यूज कारतूस के बयान से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि कभी तो वो लोग भी काम आए होंगे। दुश्मन को गिराने में जो कारतूस काम आया है, उसका फ्यूज खोखा भी महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि इसीलिए तो हमारे घरों की दीवारों पर भी हम अपने बुजुर्गों की फोटो लगाते हैं। इशारों-इशारों में उन्होंने यह भी कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जिसकी जैसी उपयोगिता होगी, जैसा समय चाहेगा, उस हिसाब से काम होगा। 

स्वाभाविक है, टिकट उसे ही मिलना चाहिए, जिसमें जीतने की क्षमता हो। मैं अपने बारे में यह बात लागू करता हूं कि अगर तटस्थ सर्वे में मैं विजेता प्रत्याशी नहीं बन रहा हूं तो निश्चित तौर पर मेरी जगह जीत के दावेदार प्रत्याशी को टिकट देना चाहिए। – गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here