बाजपुर एसडीएम अमृता शर्मा ने नगर पालिका के समीप संचालित सीएससी सेंटर पर छापेमारी की। जहां अनियमितताएं पाए जाने पर एसडीएम ने सीएससी सेंटर को सील कर दिया। सीएससी सेंटर पर हुई कार्यवाही से क्षेत्र के अन्य सीएससी सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया।
बता दें कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजपुर एसडीएम अमृता शर्मा ने नगर पालिका के समीप स्थित विधि एंटरप्राइजेज सीएससी सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीएससी सेंटर में कई अनियमितताएं पाई गई। जहां सीएससी सेंटर को संचालित करने का लाइसेंस ग्राम भीकमपुरी के लिए दिया गया था, लेकिन सीएससी सेंटर संचालक द्वारा सेंटर को नगर पालिका के समीप संचालित किया जा रहा था, वही सीएससी सेंटर संचालक स्टांप वेंडर के लाइसेंस को भी दूसरे स्थान पर संचालित किया जा रहा था। जिसके चलते एसडीएम अमृता शर्मा ने सीएससी सेंटर को सील कर दिया।
वहीं एसडीएम अमृता शर्मा द्वारा की गई कार्यवाही से क्षेत्र के अन्य सीएससी सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसडीएम अमृता शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि सीएससी सेंटर संचालक को स्टांप वेंडर का लाइसेंस एसडीएम कोर्ट परिसर के लिए दिया गया था, लेकिन नगर पालिका के समीप स्थित सीएससी सेंटर में स्टांप वेंडर का लाइसेंस का प्रयोग किया जा रहा था और एक सीएससी सेंटर के लाइसेंस को दो अलग-अलग स्थान पर प्रयोग किया जा रहा था। जिसके चलते कार्यवाही की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सीएससी सेंटर से कई संदिग्ध दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं। जिनकी जांच की जाएगी और जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।










