186 यात्रियों को लेकर आ रहा इंडिगो विमान… पक्षी से टकराकर हुआ क्षतिग्रस्त, मची दहशत

0
84

उत्तराखंड के देहरादून में ऋषिकेश के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डे के रनवे पर मुंबई से यात्रियों को लेकर आया एक विमान पक्षी से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि विमान में मौजूद सभी 186 यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि घटना शाम करीब पौने सात बजे हुई जब मुंबई से यात्रियों को लेकर देहरादून पहुंची इंडिगो की उड़ान आईजीओ 5032 के रनवे पर उतरने के बाद एक पक्षी विमान की नोज से टकरा गया। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इंडिगो की एयरबस-320 के उतरने के बाद अधिकारियों ने उसकी गहन जांच की और रनवे की भी सुरक्षा जांच की। इस विमान के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद इंडिगो देहरादून से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए अलग से एक अन्य विमान की व्यवस्था कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here