बांग्लादेशी बबली खातून 5 साल तक बनी रही ‘भूमि शर्मा’, देहरादून के दीपक से की शादी

0
554

बांग्लादेश से आकर दून में पांच साल तक भूमि शर्मा बनकर रही बबली खातून बहुत शातिर निकली। यहां एक साल वह दीपक बहुगुणा नाम के शख्स के साथ एक कमरे में शादी कर पति पत्नी की तरह रही। एक साल में दीपक भी भूमि के बबली खातून होने की कहानी पता नहीं लगा पाया है। पुलिस के मुताबिक दीपक पिछले साल भूमि से अलग हो गया था।

बीते सोमवार को पुलिस ने आशीर्वाद एंक्लेव, देहराखास पटेलनगर में बांग्लादेशी महिला बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा (28 वर्ष) मूल निवासी बांग्लादेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि 2021 के कोविड काल में वह अवैध रूप से बांग्लादेश की सीमा पार करके भारत आई थी।

वर्ष 2021 में देहरादून पहुंचने के बाद उसने 2022 में दून के अधोईवाला, सहस्रधारा रोड के पते का आधार कार्ड बनाया। जिसमें खुद को दिनेश दीपक बहुगुणा की पत्नी दिखाया। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि दीपक बहुगुणा ने पूछताछ में बताया कि उसका परिचय एक मुलाकात के दौरान हुआ था। इसके बाद अच्छे संबंध बने। 2023 से दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here