गूगल पर कॉलगर्ल का नंबर सर्च करना एक युवक को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने युवक को अपने जाल में फंसाकर उससे कुल 2 लाख 30 हजार 800 रुपये ठग लिए। ठगी के शिकार हुए युवक ने फरीदाबाद सेक्टर-3 निवासी युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में गूगल पर कॉलगर्ल का नंबर सर्च करना एक युवक को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने युवक को अपने जाल में फंसाकर उससे कुल 2 लाख 30 हजार 800 रुपये ठग लिए। ठगी के शिकार हुए पीड़ित युवक ने सेक्टर-3 निवासी युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़ित के अनुसार, 19 नवंबर 2025 को वह गूगल पर एस्कॉर्ट सर्विस के लिए कॉलगर्ल का मोबाइल नंबर खोज रहा था, जहां से उसे एक नंबर मिला। उस पर वॉट्सऐप चैट करने पर उसे दूसरा मोबाइल नंबर दिया गया। इसके बाद 22 नवंबर को उसने उस नंबर पर कॉल किया तो आरोपी ने उसे ओल्ड फरीदाबाद चौक स्थित एक होटल में बुलाया और एक अन्य नंबर उपलब्ध कराया। होटल पहुंचने के बाद युवक ने उस नंबर पर वॉट्सऐप कॉल की। आरोपी ने पहले चार्ज देने की बात कहकर उससे कई मदों में पैसे मंगाए।
आरोपी ने सर्विस चार्ज, होटल एंट्री फीस, पुलिस वेरिफिकेशन, जीएसटी और अन्य शुल्क के बहाने तीन अलग-अलग खातों में रकम जमा करा ली। यह राशि पीड़ित ने यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक और एसबीआई के खातों में अपने दोस्त आयुष्य सैनी और स्वप्निल चौधरी के माध्यम से ट्रांसफर की थी।
पुलिस ने 45 होटल के रिकॉर्ड खंगाले
वहीं, बल्लभगढ़ शहर थाना पुलिस ने गुरुवार को नवलू कॉलोनी और रेलवे रोड पर चलने वाले होटल पर सर्च अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी ने टीम के साथ सर्च अभियान करीब 3 घंटे तक चलाया गया। इसमें पुलिस ने करीब 45 होटल के रिकॉर्ड को खंगाला। होटल के एक रजिस्ट्रर और प्रत्येक कमरे को बेहद बारीकी से जांच किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने कई होटल में पूछताछ की। सभी कमरा लेने वालों से उनकी पहचान के लिए कागजात की भी पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कभी जांच के दौरान बिना कागजात के कोई कमरे में पाया गया तो उस होटल वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि 40- 45 होटल की जांच की गई है।









