ट्यूशन टीचर के साथ पति के थे संबंध… पत्नी ने दी खुद की जान, बोली- बर्दाश्त नहीं होता

0
97

एक महिला ने अपने पति के अन्य महिला के साथ संबंधों को लेकर खुद की जान दी है। सूत्रों के मुताबिक महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने भाई को फोन किया था। जिसमें बोला था कि अब और बर्दाश्त नहीं होता। घटना शुक्रवार की बताई गई है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तर-प्रदेश के बिठूर के भवानी गांव में से सामने आई है। जहां निवासी कानपुर के यशोदा नगर की युवती की शादी 2014 में हुई थी। दोनों का शादीशुदा जीवन बहुत अच्छा चल रहा था। उनके दो बच्चे हुए। वहीं, बच्चों के बढ़े होने पर स्कूल की पढ़ाई शुरू हुई। इसके चलते घर में भी बच्चों के लिए ट्यूशन टीचर बुलाई गई। इस दौरान उसके पति और ट्यूशन टीचर के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। पत्नी ने कई बार पति को रोका। लेकिन, वह उससे झगड़ा करके निकल जाता। तभी पत्नी ने बच्चों की ट्यूशन टीचर को घर से आने पर मना कर दिया और बच्चों की ट्यूशन छुड़वा दी।

आरोप है कि पति ने महिला टीचर को छोड़ा नहीं। वह लगातार उससे मिलता रहता। इसके चलते दोनों पति-पत्नी में झगड़ा बढ़ गया। इसी बीच एक दिन पति ने कहा कि वह अब प्रेमिका को किसी भी हालत में नहीं छोड़ सकता। आरोप है कि उस दिन उसने पत्नी से मारपीट भी की। ऐसे में मानसिक रूप से परेशान महिला ने खुद की जान दी है।

मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, दोनों बच्चे मां की मौत के बाद सदमे में है। उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी चिंता का विषय बना है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here