उत्तराकाशी के पवाणी गांव में लगी भीषण आग, दर्जनों घर जलकर राख; लाखों का नुकसान

0
54

उत्तराखंड के उत्तराकाशी में मोरी ब्लॉक के पवाणी गांव में मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने की इस भीषण घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आग की चपेट में आने से दर्जनों घरों के जलने की सूचना है। सूचना के बाद मोरी से पुलिस,फायर व राजस्व विभाग की टीमें मौके के रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार मोरी तहसील मुख्यालय से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हरकीदून घाटी के पवाणी गांव में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक एक घर में आग लग गई।

लोगों को लाखों रुपए का नुकसान

ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पूर्व आग विकरॉल हो गई और आस-पास स्थित अन्य भवनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। आग से घरों में रखा खाने का सामनान, बर्तन, गैस सिलेंडर,कपड़े, नगदी सहित अन्य चीजों के जलने की सूचना है। इससे प्रभावित परिवारों के लाखों रूपए का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। वहीं दूसरी ओर इस भीषण अग्निकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आग से 30 से अधिक परिवारों को नुकसान पहुंचा है। तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, राजस्व, फायर सहित एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई। बताया कि पवाणी गांव तक पहुंचने के लिए रेस्कयू टीम को करीब दो घंटे से अधिक का समय लगेगा। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही आग से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने का इंतजार है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here