ट्रैक्टर-ट्राली का गुल्ला टूटने से बड़ा हादसा, 4 श्रद्धालुओं की मौत; 12 घायल

0
3

चित्रकूट में तड़के ढ़ाई बजे ट्रैक्टर-ट्राली को जोड़ने वाला गुल्ला टूट गया। जिससे ट्राली हाईवे से नीचे उतरने के साथ ही पलट गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। उधर, मुजफ्फरनगर में डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। देखते ही देखते कार में आग लग गई। जिससे 6 लोग जिंदा जल गए।

चित्रकूट के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में तड़के करीब ढ़ाई बजे ट्रैक्टर-ट्राली को जोड़ने वाला गुल्ला (हिच) अचानक टूट गया। जिससे अनियंत्रित ट्राली हाईवे से नीचे उतरने के साथ ही पलट गई। हादसे में एक मासूम समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें सात घायलों को हालत गंभीर होने पर सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मुजफ्फरनगर में दिवाली रात भीषण हादसा हुआ है। तितावी थाना क्षेत्र के जागाहेड़ी के निकट रविवार देर रात तेज रफ्तार से आ रही हुंडई ऑरा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। पलटते ही कार आग का गोला बन गई। आग इतनी विकराल थी कि किसी को निकलने का मौका नहीं मिला और कार में सवार महिला, एक बच्चे समेत सभी छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग़ पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

उधर, मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के बपारसी-पांचली संपर्क मार्ग पर ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रक में बिजली का करंट उतरने से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने फरदीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथी मुजीब की हालत गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here