दलेर मेंहदी पर CM धामी ने कहा ‘अतिथि देवो भव:’, भाई मीका सिंह ने कर दी एक डिमांड

0
4

दलेर मेंहदी प्रकरण पर सीएम धामी अपने मंत्री सुबोध उनियाल के समर्थन में नजर आए हैं तो उनके भाई मीका सिंह ने कहा कि सुबोध उनियाल ने अभी तक उनके भाई से माफी नहीं मांगी।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और गायक दिलेर मेंहदी के विवाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हस्तक्षेप करते हुए गायक मीका सिंह से बात की। उन्होंने मेहंदी से जुड़े विवाद पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी को आपसी संवाद और सौहार्द से दूर किया जाना चाहिए। धामी के बयान के बाद मीका सिंह ने कहा कि मंत्री को उनके भाई दलेर मेहंदी से माफी मांगनी चाहिए।

कुछ दिन पहले नई टिहरी के एक लाइव शो में दलेर मेंहदी पर पूरा गाना नहीं गाने, सपोर्टिंग स्टाफ की मदद और लिप्सिंग के सहारे शो कराने का आरोप लगाते हुए सुबोध उनियाल ने मेहंदी को मंच पर ही फटकार लगा दी थी। सुबोध उनियाल ने यहां तक कह डाला था कि दलेर मेंहदी ने शराब पी रखी है…। बोला भी नहीं जा रहा तो गाएंगे क्या…। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में मेंहदी के समर्थकों समेत बॉलीवुड कलाकारों में गुस्सा है।

दलेर के समर्थन में उनके भाई मीका सिंह, अनुपम खेर, राजपाल यादव, बादशाह, कपिल शर्मा और रजा मुराद समेत कई दिग्गजों ने आवाज उठाई और मंत्री के व्यवहार पर आपत्ति जताई थी। अब मीका सिंह ने मंत्री से माफी की मांग की है।

मीका सिंह ने मंत्री सुबोध से माफी की मांग की

गायक मीका सिंह ने गुरुवार को कहा कि कलाकारों को सम्मान और गरिमा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को उनके भाई दलेर मेहंदी से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने एक कार्यक्रम में सबके सामने उन्हें फटकार लगाई थी।

लाइव शो में मंत्री ने दलेर मेहंदी को फटकार लगाई थी

मालूम हो कि कुंजापुरी में लाइव शो के दौरान दिलेर के लिप सिंगिग करने और असहज स्थिति में होने की वजह से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जाकर कड़ी नाराजगी जताई थी। उनियाल के भरे मंच पर दिलेर को डांट लगाने के बाद से बालवुड के कुछ कलाकार दिलेर के समर्थन में आ गए हैं और उनियाल का विरोध भी कर रहे हैं।

गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयेाजित प्रेस कांफ्रेस में भी यह मुद्दा मुख्यमंत्री धामी के सामने उठा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अब विवाद का विषय नहीं है। कैबिनेट मंत्री उनियाल स्वयं कह चुके हैं कि उन्हें दिलेर की तबियत खराब होने की जानकारी नहीं थी। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड सदैव ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना से कार्य करता आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here