दूल्हे के घर बारात लेकर पहुंची दुल्हन; बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से शादी, लोग बोले- ऐसा पहली बार देखा

0
8

प्रतापगढ़ के मानधाता में अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई। महेशगंज से 50 किलोमीटर दूर दुल्हन खुशी 100 से अधिक बारातियों के साथ बैंड-बाजे लेकर दूल्हे सर्वेश के घर पहुंची। दोनों ने परिवारों की सहमति से सात फेरे लिए। दुल्हन के बा

जेठवारा (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद: मानधाता के कैला कला गांव में रविवार रात आयोजित शादी इलाके में चर्चा में आ गया। करीब 50 किलोमीटर दूर की रहने वाली दुल्हन 100 से अधिक लोगों की बारात लेकर दूल्हे के पहुंच गई। दूल्हे के घर आयोजन में दोनों ने सात फेरे लिए। मानधाता क्षेत्र के कैलाकला गांव निवासी रामफल प्रजापति के बेटे सर्वेश प्रजापति की शादी महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद जगापुर निवासी शिवपूजन प्रजापति की बेटी खुशी के साथ तय हुई थी। रामफल के घर बारात की अगवानी के लिए पहले से ही तैयारी चल रही थी। गांव के कुछ लोगों को दुल्हन के बारात लेकर आने की पहले से जानकारी थी।

वर पक्ष के लोगों ने बारात की अगवानी की और लोग नाश्ता भोजन करने लगे। तभी दुल्हन के बारात लेकर दूल्हे के घर आने की खबर तेजी से फैलने लगी। तमाम लोग सच जानने के लिए गांव वालों से जानकारी करने लगे। सच जानकर लोग आश्चर्य में पड़ गए। बुजुर्ग भी कहने लगे कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार देखा कि दुल्हन अपने घर से इस तरह से बारात लेकर दूल्हे के घर आई हो। लोगों में चर्चा रही कि दूर रहने वाली लड़कियों के परिजन दूल्हे के घर के पास आकर मैरेज हाल में शादी करते हैं, लेकिन बैंड बाजे के साथ इस तरह से बारात नहीं आती। इस बाबत दुल्हन के पिता शिवपूजन ने बताया कि दोनों पक्ष की सहमति से शादी हो रही है। कुछ अलग करने के इरादे से दोनों पक्ष की खुशी से लकड़ी बरात लेकर आई है। लड़की के बारात लेकर आने की सूचना पर देर रात पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि जानकारी करने के बाद लौट गई।

प्रेमिका ने रुकवाई प्रेमी की शादी

वहीं दूसरी तरफ शामली में प्रेमी की शादी का पता लगने पर कांधला के कस्बा एलम में बारात लेकर देहरादून से पहुंची प्रेम दीवानी आखिरकार प्रेमी की शादी रुकवाकर ही मानी। दो दिन कस्बा एलम में चले हंगामे के बाद स्थानीय पुलिस से मदद नहीं मिलने पर प्रेमिका दिल्ली रवाना हो गई थी। उधर, शनिवार को दूल्हा और बाराती तीन कारों से दिल्ली में शादी समारोह में चले गए थे। दिल्ली स्थित बैंक्वेट हॉल में जब बारात पहुंची तो वहां हंगामा हो गया।

लड़की पक्ष को युवक और युवती के बीच चल रहे मामले का पता लग गया था। लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बना लिया और दुल्हन बनी लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। पूरी रात दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा। बताया जा रहा है कि मामला थाने भी पहुंच गया, इसके बाद लड़की पक्ष द्वारा खर्च किए गए सात लाख रुपये देने पर ही बारात को बंधनमुक्त किया गया और दूल्हा बैरंग एलम लौट आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here