देहरादून के राजेंद्र नगर में शुक्रवार को गाड़ी चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। गाड़ी महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड बताई जा रही है। पुलिस ने जानकारी देके हुए बताया है कि एक ‘एसयूवी’ गाड़ी से लगभग 1.55 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी जब्त की गई है । एक सूचना के आधार पर सिरमौर मार्ग पर इस एसयूवी गाड़ी को रोका गया जिसमें पुलिस को बीच वाली और पीछे वाली सीटों के बीच बने एक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए सीक्रेट केबिन में नोट छिपाए हुए मिले।
पुलिस ने बताया कि एसयूवी गाड़ी में तीन लोग सवार थे जिनमें से ड्राइवर की पहचान गुजरात के मेहसाणा जिले के सतीश भाई के रूप में हुई जबकि दो अन्य गुजरात के पाटन जिले के ठाकुर जसवंत संघ बनाजी और विसनागर के सचिन पटेल हैं।
ऐसे खुला राज
पुलिस ने बताया कि सतीश भाई गाड़ी से दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और इधर-उधर की बातें करने लगा जिसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई। तब उसने वाहन में बड़ी मात्रा में नकदी होने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आयकर विभाग को सूचित किया गया । आयकर विभाग के सहायक निदेशक पंकज खत्री के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची और जब्त की गई नकदी की औपचारिक तलाशी और लिस्ट तैयार की।
शुरुआती जांच में पता चला है कि यह कैश काशी से लाया जा रहा थी और इसे गाड़ी में बैठे जसवंत को दिया जाना था । पुलिस के मुताबिक, ड्रा नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज या स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया । पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है।
मुयाल ने बताया, आयकर विभाग फिलहाल तीनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रहा है और बरामद राशि का आकलन करते हुए उनके बयान दर्ज कर रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी। पुलिस ने मामले में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने इस जब्ती को एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चल रहे जिलाव्यापी चेकिंग अभियान के दौरान हासिल की गई एक बड़ी सफलता बताया।










