कमरे में मिली पति की अर्द्धनग्न लाश, पत्नी से पूछताछ; ससुर ने लगाया ये इल्जाम

0
80

प्रयागराज के बहरिया थानाक्षेत्र के चकमोहामिद उर्फ महपूरा में संदिग्ध हालात में घर के अंदर एक युवक की मौत हो गई। कमरे के अंदर बिस्तर पर अर्द्धनग्न अवस्था में उसका शव मिला। मृतक के पिता ने बहू पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ से मौत की पुष्टि हुई हैं। हालांकि, पुलिस ने विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए लैब में भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

चकमोहामिद उर्फ महपूरा निवासी राममूरत शुक्ला के इकलौते बेटे 28 वर्षीय मनीष शुक्ला की लगभग दो साल पहले प्रतापगढ़ के मानधाता की युवती से शादी हुई थी। आरोप है कि मनीष की पत्नी एक साल से मारपीट और झगड़ा करती आ रही है। दो दिन पहले भी कहासुनी के बाद उसने मनीष पर जलती लकड़ी फेंक दी थी, लेकिन वह किसी तरह बच गया था।

सोमवार को मनीष दिनभर अपने कमरे से नहीं निकला। पिता राममूरत ने जब बहू से पूछा, तो उसे मनीष के सोने की बात कही। देर शाम तक मनीष के कमरे से बाहर नहीं आने पर पिता राममूरत ने अंदर जाकर देखा तो वह बेड पर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने मंगलवार सुबह पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता राममूरत ने बहू पर जहर देखकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सूत्रों की मानें तो मृतक का कच्छा बाथरूम में पड़ा मिला था। वहीं उसकी पत्नी का मोबाइल भी गायब है। पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है। फूलपुर एसीपी विवेक यादव ने बताया कि विसरा प्रिजर्व किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here