मस्जिद में पढ़ाई के बाद बच्ची संग दरिंदगी, एक साल से रेप कर रहा मौलाना गिरफ्तार

0
8

11 साल की लड़की से दरिंदगी और शोषण के मामले में गिरफ्तार मौलाना इमरान को सआदतगंज पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। वह मस्जिद में दीनी तालीम देने के बहाने एक साल से बच्ची के साथ दरिंदगी कर रहा था। विरोध पर उसे पीटता और वीडियो वायरल करने की धमकी देता। बच्ची के शरीर पर जख्म तक हो गए थे। दो दिन पहले जब मोहल्ले के व्यक्ति के जरिए बच्ची का वीडियो वन स्टॉप सेंटर की अधीक्षिका अर्चना सिंह और चाइल्ड लाइन के पास पहुंचा तो मामले की जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकरण शरण पांडेय को दी गई।

टीम गठित कर बच्ची और उसके घरवालों की 24 घंटे काउंसलिंग की गई। आरोपी पर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। वन स्टाप सेंटर (आशा ज्योति केंद्र) की अधीक्षिका अर्चना सिंह ने बताया कि वीडियो में मौलाना इमरान बच्ची के साथ बेहद भयावह हरकतें कर रहा था। जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह सआदतगंज इलाके का रहने वाला है। सआदतगंज इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिंह से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस टीम के साथ वन स्टाप सेंटर की रेस्क्यू टीम, काउंसलर और चाइल्ड लाइन की कोआर्डिनेटर जया बच्ची के घर पहुंची।

बच्ची के माता-पिता से संपर्क किया उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। बच्ची के घरवाले दंग रह गए। उन्होंने बताया कि करीब एक साल से बच्ची मौलाना के पास मस्जिद में पढ़ाई करने जा रही है। बच्ची को बुलाकर पूछताछ की तो वह डरी सहमी थी। कुछ बताने को तैयार नहीं थी। बच्ची की 24 घंटे में कई बार काउंसलिंग की गई। बच्ची ने घटना की जानकारी दी कि वह मस्जिद में दीनी तालीम और कुरान की पढ़ाई के लिए मौलाना के पास जाती थी। मौलाना उससे गंदी हरकते करता था। मना करने पर उसे पीटता और धमकी देता था। मोबाइल में उसका वीडियो बना लिया था। मौलाना ने धमकी दी थी कि वह वीडियो उसके घरवालों और अन्य लोगों को भेज देंगे। इस कारण वह डर गई थी।

जानकारी के बाद भी बच्ची के घरवाले रिपोर्ट दर्ज कराने से डर रहे थे। टीम ने उनकी काउंसलिंग की। बच्ची के पिता ने फिर सआदतगंज कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मौलाना इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिह ने बताया कि मौलाना इमरान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। बताया जा रहा है कि मेडिकल परीक्षण में बच्ची के शरीर पर जख्म मिले हैं।

बच्चों की छुट्टी कर बालिका को रोक लेता था मौलाना

पुलिस की पूछताछ में बच्ची ने बताया कि उसके साथ कई अन्य बच्चे भी मस्जिद में मौलाना के पास दीनी तालीम लेने के लिए जाते थे। बच्ची के मुताबिक मौलाना उसे अपने बगल में बैठाते थे। एक से डेढ़ घंटे पढ़ाने के बाद वह अन्य बच्चों की छुट्टी कर देते थे पर उसे रोक लेते थे। इसके बाद मौलाना बच्ची के साथ दरिंदगी करता था। कई बार जब बच्ची के घरवाले काम पर गए तो मौलाना उसके घर भी पहुंच गया। वहां भी उसने बच्ची के साथ गंदा काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here