उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले टिकट की दौड़, पांच सीटों पर BJP के 36 दावेदार

0
276

उत्तराखंड में अब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। लिहाजा, भाजपा में टिकट की दावेदारी को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। देहरादून महानगर की पांच सीटों पर टिकट के दावेदारों ने अपने नाम पार्टी फोरम पर दर्ज कराने शुरू कर दिए हैं।

अब तक कैंट विधानसभा से सबसे ज्यादा 13 दावेदार सामने आए हैं। जबकि धर्मपुर सीट पर केवल तीन नेताओं ने दावेदारी की है। शुक्रवार को नगर निगम पार्षद भूपेंद्र कठैत ने भी मसूरी से टिकट के लिए आवेदन किया। कठैत ने भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल और पार्टी नेतृत्व को अपना आवेदन सौंपा। भाजपा महानगर महामंत्री बिजेंद्र थपलियाल के मुताबिक, पांचों विधानसभा क्षेत्रों में टिकट के इच्छुक नेताओं ने बैठकों के दौरान अपने नाम दर्ज कराए हैं। कुछ नेताओं ने बाकायदा आवेदन भी देना शुरू कर दिया है।

अब प्रदेश नेतृत्व के सामने रखा जाएगा पैनल

महानगर महामंत्री बिजेंद्र थपलियाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी में बैठकें हो रही हैं। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि टिकट के इच्छुक नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। सभी नामों का पैनल तैयार कर आगामी दिनों में प्रदेश नेतृत्व के सामने रखा जाएगा।

कैंट विधानसभा क्षेत्र

महानगर की पांच सीटों में कैंट विधानसभा टिकट की दौड़ में सबसे आगे है। यहां मौजूदा विधायक सविता कपूर के अलावा दून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, जोगेंद्र पुंडीर, विनय गोयल, राजेश सेठी, अमित कपूर, आदित्य चौहान, कुंवर जपेंद्र सिंह, अर्चित डावर, अमिता सिंह, सचिन गुप्ता, सिद्धार्थ बंसल, मोहित शर्मा समेत 13 दावेदार हैं।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र

भाजपा में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री और मौजूदा विधायक गणेश जोशी के अलावा देहरादून के पूर्व मेयर सुनील गामा, भाजपा के नेता रविंद्र जुगरान, सुनीता विद्यार्थी और पार्षद भूपेंद्र कठैत टिकट की दौड़ में हैं। यहां से पांच दावेदार सामने आए हैं।

यहां भी दावेदार

● धर्मपुर विस से विधायक विनोद चमोली के अलावा रतन सिंह चौहान और भूपेंद्र कंडारी ने दावेदारी की है। यहां तीन नाम सामने आए।

● रायपुर विस से विधायक उमेश शर्मा काऊ के अलावा कुलदीप बुटोला, कमली भट्ट, सीताराम भट्ट, राजकुमार पुरोहित, राजेश शर्मा, विनोद उनियाल और रंजीत भंडारी ने दावेदारी की है। यहां कुल आठ नाम सामने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here