12वीं कक्षा की छह छात्राएं हुई लापता, बोर्ड परीक्षा देकर स्कूल से नहीं लौटी; उत्तराखंड में मिली लोकेशन

0
11

इस समय एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 12वीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं लापता हुई है। बताया गया कि  बोर्ड परीक्षा देने के बाद स्कूल से निकलीं थी। एक छात्रा के फोन की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बिजनौर के चांदपुर में से सामने आया है। जहां 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने के बाद स्कूल से निकलीं छह छात्राएं लापता हो गईं। बताया गया कि बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की संस्कृत की अंतिम परीक्षा थी। चांदपुर और हीमपुर क्षेत्र की छह छात्राएं प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज में परीक्षा के बाद घर नहीं पहुंचीं तो परिजन ने काफी तलाश के बाद देर शाम पुलिस में तहरीर दी।

पुलिस के अनुसार छात्राओं की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। फोन सर्विलांस की मदद ली जा रही है और एक छात्रा के फोन की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। पुलिस के अनुसार छात्राएं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की रहने वाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here