उत्तराखंड में मौसम खराब रहने वाला है। बुधवार को इन पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3300 मीटर या उससे ऊंचाई वाले इलाको में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 1 अप्रैल को राज्य के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। साथ ही बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 2, 3, 4 और 5 अप्रैल तक मौसम खराब रहने वाला है।
यहां जानिए इन शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देहरादून 33 डिग्री 18 डिग्री
पंतनगर 34 डिग्री 17 डिग्री
टिहरी 23 डिग्री 9 डिग्री
अल्मोड़ा 28 डिग्री 12 डिग्री










