विदेशी पार्सल के नाम पर रानीपोखरी निवासी शीला से 5.01 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीला के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने फोन और व्हाट्सऐप पर संपर्क कर उनके नाम विदेश से विदेशी मुद्रा वाला पार्सल आने की बात कही।
पार्सल छुड़ाने, कस्टम क्लियरेंस और प्रमाणपत्र के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 4.81 लाख और 20 हजार रुपये, यानी कुल 5.01 लाख रुपये जमा कराए गए। बाद में उन्हें ठगी का पता चला। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि आरोपियों और बैंक खातों की जानकारी जुटाकर जांच की जा रही है।











