विदेश से लौटकर चुराने लगा लड़कियों के अंडर गारमेंट्स; पकड़े जाने पर बोला- संतुष्टि के लिए किया

0
2

उत्तराखंड के हल्द्वानी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। विदेश से पढ़ाई कर लौटा एक युवक महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। उसने बताया कि वह मानसिक तनाव से ग्रस्त था और खुशी चाहता था। ऐसे में उसने एक दोस्त की सलाह पर यह करना शुरू किया। उसने पकड़े जाने पर पुलिस पूछताछ में बताया कि ऐसा करने से उसे खुशी मिलती थी।

घटना हल्द्वानी के नवाबी रोड की है। इसकी इस करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना 19 जून की बताई जा रही है। यहां एक घर से रात के समय महिला के अंडर गारमेंट्स चुराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरोना महामारी के दौरान लौटा था

आरोपी विदेश से पढ़ाई करके कोरोना महामारी के दौरान हल्द्वानी लौटा था। एक दोस्त की सलाह पर वह महिला के अंडरगारमेंट्स चोरी करने घर में घुस गया। पूछताछ में युवक ने कहा कि ऐसा करने से तनाव से मुक्ति और खुशी महसूस होती है।

19 जून को आधी रात अंडरगारमेंट्स चुराए मंगलवार को महेश नगर, नवाबी रोड निवासी एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में लिखित तहरीर देकर कहा कि 19 जून की रात लगभग 3:23 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके मकान की दीवार फांदकर परिसर में घुस आया और बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स और सलवार चोरी कर ले गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी के आदेश दिए।

सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ था कोतवाल विजय मेहता के निर्देश पर हीरानगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर को जांच सौंपी। सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी को बुधवार को पंचायत घर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निकेत सिंह बिष्ट निवासी समीर विहार कुसुमखेड़ा बताया।

आरोपी को क्लेप्टोमेनिया बीमारी का शक कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। उस पर क्लेप्टोमेनिया की तरह किसी बीमारी का प्रभाव हो सकता है। जिसमें ऐसी घटना से उसे संतुष्टि मिलती हो। इधर, एसएसपी ने कहा कि महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here