किन्नर पर फिदा हुआ सरकारी मास्टर साहब का बेटा; दोस्ती, प्यार और शादी की रोमांटिक लव स्टोरी

0
11

अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक युवक एक किन्नर पर ऐसा फिदा हुआ कि परिवार, समाज और दोस्तों की परवाह छोड़कर सात फेरों के बंधन में बंध गया। प्यार के आगे समाज और परिवार को झुकना पड़ा। आज पति-पत्नी अपने घर में खुश हैं और इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पति डांस पार्टी में काम करता है। एक कार्यक्रम के दौरान दोनों की 2022 में मुलाकात हुई थी। मोबाइल से बात और मुलाकातों का सिलसिला ऐसा चला कि दोनों जिंदगी भर के लिए एक हो गए।

दिल लगी दीवार से तो हूर क्या चीज है। बिहार के बेगूसराय के विकास ठाकुर ने सुशीला नाम की किन्नर(मादा) से शादी करके सच साबित कर दिया। जानकारी के मुताबिक युवक विकास कुमार ठाकुर बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। उसके पिता अर्जुन ठाकुर सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। विकास एक डांस पार्टी में काम करता है। वह कार्यक्रम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। साल 2022 में एक रात वह सुशीला के गांव में कार्यक्रम में गया था। विकास को सुशीला पसंद आ गई। दोनों ने मोबाइल नंबर लेन देन किया और बातों का सिलसिला चल पड़ा।

जानकारी के अनुसार विकास सुशीला के गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आता जाता था। दोनों एक दूसरे से चुपके से मिलते थे। जब तड़प बढ़ने लगी तो दोनों ने शादी का फैसला किया। यह बात विकास के परिजनों को मंजूर नहीं था। लेकिन, विकास अपने प्यार को धोखा नहीं देना चाहता था। 2023 में दोनों ने चुपके से कोर्ट मैरिज कर लिया।

कोर्ट मैरिज के बाद भी दोनों अलग अलग रहते थे पर बात छिपा नहीं सके। विकास के माता पिता और संबंधियों को इस शादी की जानकारी मिल गई। विकास अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ। उसके प्यार के आगे परिजनों को अपना फैसला बदलना पड़ा। आखिरकार परिजन इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। बजाब्ता कार्ड छपवाकर दोनों की बैड बाजे के साथ शादी करवाई गई।

सुशीला ने बताया कि शादी से पहले दोनों करीब 6 महीने तक रिलेशन में थे। विकास गांव में अपने रिश्तेदार के घर आते थे तो मुलाकात होती थी। आखिरकार किन्नर भी इंसान होते हैं जिसके अंदर भावनाएं होती हैं। समाज उन्हें सही दर्जा नहीं दे रहा था। लेकिन, विकास ने उससे शादी करके समाज में सही जगह दिलाई। अपने परिवार के लोगों का सम्मान करते हैं तो उनका प्यार भी मिलता है। विकास काफी खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here