एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां दो नाबालिग चचेरी बहनों के शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। दोनों की उम्र 17 और 15 वर्ष थी। सोमवार सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों बहनों की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करती थीं। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
यूपी के शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दो नाबालिग चचेरी बहनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटके मिले। दोनों की उम्र 17 और 15 साल थी। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों बहनें सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करती थीं। फिलहाल उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि घटना हरैया गांव की है। सोमवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव के बाहर एक पेड़ से दो लड़कियों के शव लटके देखे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रील बनाती थीं दोनों बहनें
एसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों लड़कियां सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करती थीं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और वे अक्सर साथ रहती थीं। उनके घर भी एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर स्थित हैं। पुलिस दोनों के परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की वजह का पता लगाया जाएगा। फिलहाल मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।











