लिव इन पार्टनर ने पत्थर मारकर की प्रेमिका की हत्या, पत्नी के छोड़ने के बाद साथ रह रहे थे दोनों

0
5

प्रयागराज में सोमवार शाम लिव इन में रहे युवक-युवती के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। युवती ने युवक के सिर पर पत्थर मार दिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यूपी के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नगर पंचायत शंकरगढ़ के रावण टोला में सोमवार शाम लिव इन में रहे युवक-युवती के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। युवती ने युवक के सिर पर पत्थर मार दिया। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रावण टोला के रहने वाले शेखर की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी। इसके बाद वह उर्मिला केवट को बिना शादी किए साथ रखता था। सोमवार शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई। इसी दौरान उर्मिला ने शेखर के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया। देर शाम फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इस संबंध में थाना प्रभारी शंकरगढ़ प्रीतम तिवारी ने बताया कि लिव इन में रह रहे युवक-युवती के बीच विवाद के दौरान यह घटना हुई है। युवती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ललितपुर में प्रेमिका की मां, बहन और भाई पर प्रेमी ने किया हमला

इससे पहले ललितपुर में में एक व्यक्ति ने प्रेमिका के घर जाकर उसकी मां, छोटी बहन, भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने तत्काल तीनों घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। लिव इन रिलेशनशिप में रहने से मना करने पर प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here