गाजियाबाद में धोखेबाजी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक आदमी ने खुद के एचआईवी पीड़ित होने की बात छिपाकर शादी कर ली। बाद में पत्नी को उसकी जेब से अस्पताल की पर्ची मिली, जिसमें उसके एचआईवी संक्रमित
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र निवासी महिला ने पति और ससुरालियों पर एचआईवी संक्रमण की बात छिपाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनावनी निवासी महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत भेजी थी।
महिला ने बताया कि वह नोएडा की एक रियल एस्टेट कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थी। 17 जुलाई 2024 को दिल्ली के अशोक विहार निवासी युवक संपत्ति खरीदने के लिए कार्यालय आया था। युवक ने उनका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह कई बार मिलने आया और बताया कि वह तलाकशुदा है। साथ ही शादी का प्रस्ताव रखा। परिवार वालों की सहमति से 2024 मेंदोनों की शादी हुई। शादी के बाद पति उन्हें फरीदाबाद के सेक्टर-21डी स्थित मकान में ले गया।
पहली पत्नी से तलाक हुआ था
महिला का आरोप है कि यहां पति का व्यवहार बदल गया। वह आए दिन झगड़ा और मारपीट करने लगा। करीब छह माह पहले उन्हें पति की जेब से एक अस्पताल की पर्ची मिली। इसमें पति के एचआईवी संक्रमित होने के बारे में लिखा था। वह संबंधित अस्पताल में जाकर चिकित्सक से मिलीं तो इसकी पुष्टि हुई। बाद में पता चला कि पति की पहली पत्नी से तलाक भी एचआईवी संक्रमण के कारण हुआ था।
पिस्टल दिखाकर धमकाया
महिला ने जब ससुरालियों को यह बात बताई तो पति ने 19 जून 2026 की रात उनसे मारपीट की। पिस्टल दिखाकर धमकाया कि शिकायत की तो तुम्हारे दोनों भाइयों की हत्या करा दूंगा। पीड़िता 20 जून को पति से बचकर अपने मायके आई और पुलिस को शिकायत की। सुनवाई न होने पर उन्होंने महिला आयोग को शिकायत दी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।
महिलाओं की शिकायत दूर करने को समिति बनेगी
कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम और शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला स्तर पर स्थानीय परिवाद समिति का गठन किया जाएगा। इसके लिए गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से इच्छुक महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। समिति का गठन कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 की धारा सात (1) के तहत किया जाएगा।








