इतिहास के पन्नो में सिमटकर रह जायेगी कांग्रेस : गुंजन..

0
987

(विशेष शर्मा) भारतीय जनता पार्टी काशीपुर मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के सुल्तानपुर पट्टी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, वही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुंजन सुखीजा को काशीपुर मंडल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष का पद मिलने के बाद सुल्तानपुर पट्टी में गुंजन सुखीजा के स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया, वही बाजपुर में भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर पार्टी हित में कार्य करेंगे और आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से विजई बनाने का भी काम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here