नेपाल से होने वाले पथराव को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बैठक..

0
801

धारचूला मे भारत की तरफ काली नदी मे बनाए जा रहे तटबंधों पर कार्य कर रहे लोगों पर नेपाल के नागरिकों द्वारा बीच-बीच मे की जा रही पत्थर बाजी को लेकर धारचूला, नेपाल व पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के बीच धारचूला के तपोवन मे अधिकारियों के बीच बैठक की गई।

नेपाल से आए दिनों हो रहे पत्थर बाजी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही का नेपाल के सीडीओ दीर्घराज उपाध्याय ने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं हो रही है उनसे संबंधित चर्चाएं बैठक में की गई है। जिसमे दोनो देश मिलकर इसका समाधान करेंगे।

वही पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने भी भारतीय क्षेत्र में तटबंध निर्माण कार्य में हो रही परेशानियों तथा नेपाल से पत्थर बाजी करने तथा लाठी चार्ज में घायल भारतीय नागरिकों को लेकर अपनी चिंता जताते हुए सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही दोनो देशों के बीच वार्ता के बाद तटबंध कार्य को आज फिर से शुरू कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here