पुतला लेकर पुलिस आगे आगे, कांग्रेसी पुलिस के पीछे पीछे, जाने क्या है मामला….

0
757

गर्जना न्यूज : उत्तराखंड में एक ऐसा नजारा सामने आया जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां पुतला दहन करने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस कर्मचारियों ने पुतला छीन लिया, जिसके बाद पुलिस आगे आगे चलती रही तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस के पीछे-पीछे पुतला लेने के लिए दौड़ते हुए नजर आए।

यह भी पढ़े : https://garjana.in/दुर्घटना/गंदा-नाला-एक-बार-फिर-बना-दु/

मामला उत्तराखंड के मसूरी का है, जहां उद्यान विभाग में हुए घोटाले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने का प्रयास किया तो वही पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया गया। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।

देखें कैसे पुलिस ने छीना पुतला : https://fb.watch/n-r7vzgmOb/?mibextid=RUbZ1f

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर रही है और भाजपा सरकार उसको दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन आज जिस तरह से पुलिस प्रशासन द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई है इसकी कड़ी शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कई घोटाले हो रहे हैं और हाल ही में उद्यान विभाग घोटाले को लेकर हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घोटाले में दोषी अधिकारियों और भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

वही छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र ने पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन पुलिस द्वारा उनके हाथों से पुतला छीन लिया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार घोटालेबाज नेताओं और अफसरों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता सरकार को आने वाले समय में देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here