जनजाति गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा को किया गया याद

0
400

गर्जना न्यूज : जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को बाजपुर के ग्राम केला बनवारी में अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य ग्राम सभा क्षेत्र में जनजाति समाज के लोगों के साथ भाजपा नेता राजेश कुमार ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। साथ ही गोष्ठी आयोजित की गई।

यह वीडियो जरूर देखें : https://fb.watch/oklqrwYnru/?mibextid=RUbZ1f

बता दे कि जनजाति समाज के लोगों द्वारा जनजाति गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसी के चलते बाजपुर के ग्राम केला बनवारी में जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता भाजपा विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जा रहा है।

जनजाति समाज का इतिहास आजादी के समय से ही एक उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के कार्यों के द्वारा आदिवासी जनजाति समाज के लिए जो किए गए कार्य हैं वह सराहनीय हैं। कहा कि जनजाति समाज की राष्ट्रपति के रूप में आज द्रौपदी मुर्मू भारत की प्रथम नागरिक हैं।

इस दौरान जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार, युवा भाजपा नेता कुंदन सिंह, ग्राम सभा कला बनवारी के प्रधान त्रिलोक सिंह, आनंद सिंह, कृष्ण सिंह, मोती सिंह, दयाराम, गोपाल सिंह, रमेश सिंह, सुरजीत सिंह, सुनील सिंह, विजय सिंह, अर्जुन सिंह, इंद्र सिंह, सोडो देवी, प्रेमवती, करम जीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here