एसडीएम और चेयरमैन के बीच हुई नोकझोक, बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की करी मांग

0
534

बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने बीते दिनों क्षेत्र में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों को मुआवजा दिलवाले और नगर पालिका क्षेत्र से बाहर के नदी नालों की सफाई करवाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सोपा, वही इस दौरान पालिका अध्यक्ष और एसडीएम के बीच तीखी नोंकझोक हुई। जहां नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने सत्ता के दबाव के चलते अधिकारियों द्वारा कार्य किए जाने की बात कही।

बता दें कि बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह नगर पालिका के सभासदों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने लेवड़ा नदी से क्षेत्र में आई बाढ़ पीड़ितों का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिलवाने और नगर पालिका क्षेत्र से बाहर के नदी नालों की सफाई करवाने की मांग को लेकर एसडीएम राकेश चंद तिवारी को ज्ञापन सोपा।

इस दौरान गुरजीत सिंह ने कहा कि बाढ़ की वजह से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। जिसके चलते लोगों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के सभासदों द्वारा बाढ़ पीड़ितों की एक सूची भी प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी, वही पात्र व्यक्तियों की जगह अपात्र लोगों को मुआवजा राशि दिए जाने को लेकर पालिका अध्यक्ष और एसडीएम के बीच नोकझोंक हुई।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने कहा कि सत्ता के दबाव के चलते अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं की गई तो जनता के हित को देखते हुए आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। वहीं एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के सर्वे को लेकर टीम का गठन किया जा चुका है और जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here