उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं में हर्ष, मिष्ठान वितरित कर की आतिशबाजी, देखें वीडियो.

0
349

उत्तराखंड की मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजपुर के भगत सिंह चौक पर जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित किया।

वीडियो देखें : https://youtu.be/SFFlEvRdBJM?si=cfokv-R_r7OlqfQ6

बता दे कि बाजपुर के भगत सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के प्रतिनिधि डीके जोशी के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित किया।

इस दौरान डीके जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की घोटाला वाली सरकार से त्रस्त हो चुकी है और उपचुनाव में कांग्रेस की जीत 2027 का रास्ता खोल रही है। वही वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ने कहा कि भाजपा द्वारा जिस तरह से प्रदेश में भ्रष्टाचार का माहौल बनाया गया है। उससे प्रदेश की जनता में काफी आक्रोश बना हुआ है। जिसका नतीजा है कि मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा की जनता ने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजई बनाया है। उन्होंने कहा कि 2027 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी।

फेसबुक पर वीडियो देखें : https://www.facebook.com/share/v/njZxwGU8jrrrA3gQ/?mibextid=xfxF2i

वहीं मुंडिया तिराहे पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में दोनो सीटों पर कांग्रेस की जीत पर मिष्ठान वितरित किया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, महेश कुमार आशू, निसार अहमद, सादिक हुसैन, लखपत सिंह, वीर सिंह, पूरन बिष्ट, बृजेश कुमार यादव, फुरकान अहमद, मुर्तजा अली, जुबेर अली, आदित्य चानना, दिशु कश्यप, जगजीत सिंह, आशीष भट्ट, तालीव खान, उस्मान अली, आशिफ़ खान, शकील सैफी, मकसूद, जफ़र अली, उस्मान, अकरम भाई, अभिषेक शर्मा आदि लोग थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here