लगातार दूसरे दिन पुलिस और बदमाशो की मुठभेड़, लूट की घटना के बदमाश हुए गिरफ्तार

0
45

उधम सिंह नगर के जसपुर में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस और बदमाश के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमे गोली लगने से लूट की घटना का आरोपी घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए काशीपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बता दें कि मंगलवार देर रात जसपुर पुलिस द्वारा सूत मिल क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। जिसमें पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को राकोने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसमें पुलिस द्वारा की गई फायरिंग से दिलशाद घायल हो गया था, जबकि उसका साथी साजिद उर्फ काला मौके से फरार हो गया था।

वहीं पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि आरोपी जसपुर क्षेत्र के गांव में रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें साजिद गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। लगातार दूसरे दिन फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जसपुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। जिसके चलते पुलिस की लगातार दो दिन बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी साजिद पर पूर्व में भी 15 मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी साजिद उर्फ काला पुत्र मजीद निवासी टांडा बदली जिला रामपुर थाना टांडा से बरामदगी

1– एक तमंचा 315 बोर 

2– एक खोखा कारतूस

3– एक जिंदा कारतूस

4– घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

आरोपी साजिद का आपराधिक इतिहास

1.Fir no.683/2018 u/S 392 ps टांडा जिला रामपुर 

2.Fir  no.685/2018 u/S 307 ps टांडा जिला रामपुर 

3.Fir no.686/2018 u/S 3/25 arms act ps टांडा जिला रामपुर 

4. Fir no.411/2018 u/S 392 ipc  ps टांडा जिला रामपुर5. Fir no.1364/2011 u/S 392 ipc  ps टांडा जिला रामपुर

5. Fir no.1364/2011 u/S 392 ipc  ps टांडा जिला रामपुर

6. Fir no.832/2011 u/S 363/366ipc  ps टांडा जिला रामपुर

7. Fir no.421/2010 u/S 379 ipc  ps टांडा जिला रामपुर

8. Fir no.1345 /2011 u/S 379 ipc  ps टांडा जिला रामपुर

9. Fir no.569 /2011 u/S 395 ipc  ps टांडा जिला रामपुर

10. Fir no.569 /2011 u/S 395 ipc  ps कटघर जिला मुरादाबाद

11. Fir no.318 /2012 u/S 25  Arms act ps कटघर जिला मुरादाबाद

12. Fir no.460 /2014 u/s 8/20 ndps act ps टांडा जिला रामपुर

13. Fir no.461 /2014 u/s 4/25 arms act ps टांडा जिला रामपुर 

14. एक लूट 2023 की बाजपुर

15. एक लूट 2023 कुंदरकी मुरादाबाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here