बेरोजगार सरकारी नौकरी के लिए हो जाएं तैयार, UKSSSC ने 751 पदों पर निकाली भर्ती

0
111

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, यूकेएसएसएससी UKSSSC की ओर से समूह ग के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 465 रिक्त पदों सहित कुल 751 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सीधी भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती, मेट, कार्यपर्यवेक्षक, आवास निरीक्षक के पदों पर अगले साल 19 जनवरी 2025 को सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि सीधी भर्ती का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत 11 अक्तूबर से अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि एक नवंबर निर्धारित की गई है।

पांच नवंबर से आठ नवंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन पत्रों को संशोधित करने का मौका दिया जाएगा। लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि 19 जनवरी को होगी।

यहां करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in   पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here