विदेशी कानून फर्मों को अनुमति देना घातक
नए अधिवक्ता कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं को समर्थन व्यक्त करते हुए भूमि बचाओ मशीन के संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि मौजूदा सरकार लोकतंत्र की आड़ में विभिन्न कानूनो के माध्यम से देश पर तानाशाही थोप रही है।
केंद्र सरकार मनमाने कानून बनाकर समाज के सभी वर्गों की स्वतंत्रता पर कुठाराघात कर रही है। कानून जैसे महत्वपूर्ण व्यवसाय में विदेशी कंपनियां या फर्मों को अनुमति देना किसी भी तरीके से भारत जैसे विकासशील देश में उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि देश के किसानो, मजदूरों, युवाओ, महिलाओ के बाद अब अधिवक्ता वर्ग को भी सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है केंद्र सरकार यथा शीघ्र इस बिल को वापस लेना चाहिए व देश के अधिवक्ताओं के साथ न्याय करना चाहिए।