उत्तराखंड में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ प्यार का गंदा खेल, यूपी के लड़के ने शर्मनाक करतूत

0
584

उत्तराखंड में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ प्यार का गंदा खेल खेला गया है। आरोप है कि यूपी में पीलीभीत के रहने वाले एक लड़का नाबालिग लड़की को अपने साथ भगाकर ले गया।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दावा किया है कि लड़की को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा। यह हैरान करने वाला मामला उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में सामने आया है। उधमसिंहनगर जिले में क्लास की नौवीं की एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई।

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर एक लड़के पर छात्रा को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। शहर के एक वार्ड के व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसकी 16 साल की बेटी एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है।

बीते 12 मार्च को वह घर से स्कूल गई थी, लेकिन काफी समय गुजर जाने के बाद भी उनकी बेटी घर वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने जब लड़की की खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं थी।

परिजनों ने आसपास और नाते रिश्तेदारों में काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नही लगा। जानकारी मिली कि उनकी बेटी आखिरी बार यूपी के रहने वाले एक लड़के साथ दिखाई दी थी।

परिजनों का आरोप है कि यूपी के गांव रामनगरा, थाना माधोटांडा पीलीभीत निवासी शुभांकर विश्वास उसे अपने साथ ले गया है। उन्होंने मामला दर्ज कर बेटी को बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here