गर्जना न्यूज की खबर का बड़ा असर ; 140 अवैध कालोनियों की रजिस्ट्री पर लगी रोक, मचा हड़कंप

0
696

गर्जना न्यूज़ की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। जहां जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजपुर एसडीएम ने क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रही अवैध कॉलोनी की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। अवैध कॉलोनीयों की रजिस्ट्री पर रोक लगाए जाने से अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

भू माफियाओं का जंगल राज, खेती की जमीनों को बनाया जा रहा निशाना, अवैध कालोनियों पर मेहरबान अधिकारी https://garjana.in/भू-माफियाओं-का-जंगल-राज-खे/

आपको बता दें कि बीती 8 मई को बाजपुर में अवैध रूप से काटी जा रही 140 अवैध कॉलोनी की खबर को गर्जना न्यूज़ ने प्रमुखता से दिखाया था। जिसके बाद मामले का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजपुर एसडीएम अमृता शर्मा ने बिना पंजीकरण के काटी जा रही अवैध कॉलोनी की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

आपको बता दें कि बाजपुर में राजस्व विभाग क्षेत्र में 115 और चकबंदी विभाग क्षेत्र में 25 अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। बाजपुर में बड़े पैमाने पर हो रहे इस खेल का गर्जना न्यूज़ ने पर्दाफाश किया था। जिसके बाद प्रशासन की ओर से बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here