सांप के जहर की काट है यह ‘चमत्कारी’ पौधा, 5 मिनट में करता है काम

0
633

मॉनसून के दस्तक के साथ ही देश के कई हिस्सों में सांपों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। बारिश के मौसम में सांप ठंडी जगहों की तलाश में अक्सर घरों में घुस आते हैं, जिससे उनके इंसानों से आमना-सामना होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सांप के काटने की घटनाएं इस दौरान जानलेवा साबित हो सकती हैं, लेकिन एक चमत्कारी पौधा ऐसे संकट के समय जीवनरक्षक बन सकता है।

यह चमत्कारी पौधा ककोड़ा है। जिसे कंटोला, कंकोल, ककोरा या कट्रल नामों से भी जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, इस पौधे की पत्तियां और जड़ें सांप और अन्य विषैले जीवों के जहर को तेजी से निष्क्रिय कर सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि इसका सही समय पर उपयोग करने से सांप के जहर को केवल 5 मिनट में निष्क्रिय किया जा सकता है।

कैसे करता है काम?

ककोड़ा की पत्तियों का पेस्ट बनाकर सांप के काटे गए स्थान पर तुरंत लगाया जाए तो यह जहर के असर को धीमा कर सकता है। इसकी पत्तियों या जड़ का रस निकालकर सेवन करने से शरीर के अंदर विष के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

यह पौधा न सिर्फ विषनाशक है बल्कि इसमें सामान्य सब्जियों से 50% अधिक प्रोटीन भी पाया जाता है।

वैज्ञानिक समर्थन

मैलिगे कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉ. कुंतल दास द्वारा किए गए शोध में यह सामने आया कि ककोड़ा की जड़ का उपयोग प्राचीन समय से प्राकृतिक एंटीवेनम के रूप में किया जाता रहा है। (यह जानकारी लोक मान्यताओं और आयुर्वेद पर आधारित है। सांप के काटने की स्थिति में सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेना अनिवार्य है।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here