खरीदारी को निकलीं 2 महिलाओं पर सांड़ ने किया हमला, दोनों महिलाएं घायल, बाजार में भगदड़ जैसे हालात

0
450

खरीदारी को निकलीं दो महिलाओं पर छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने दोनों महिलाओं को मरणासन्न कर दिया। बाज़ार में भगदड़ जैसे हालात बन गए। नागरिकों ने कड़ी मशक्कत कर सांड़ को खदेड़ा। गंभीरावस्था में दोनों महिलाओं को नानपारा सीएचसी लाए जाने पर डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। इस हादसे से नागरिकों में भारी आक्रोश है।

यूपी के बहराइच जिले में नानपारा कस्बे में मोतीपुर थाने के मिहीपुरवा, छोटा दरोगापुरवा गुरुद्वारा कॉलोनी निवासिनी कुददूसुन(26) पुत्री गफ्फार, हसीना(35) पत्नी शोएब अपनी किसी रिश्तेदारी में आई थी। दोनों महिलाएं खरीदारी के लिए बाजार जा रही थीं। गांधी पार्क के पास से पैदल जा रही थी किअचानक छुट्टा सांड़ नें दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। जिससे हसीना का हाथ टूट गया। कुददूसुन के कूल्हे में गंभीर चोट आई है। सांड़ हमले से बाजार में भगदड़ जैसे हालात हो गए।

वहीं राहगीरों एवं दुकानदारों ने दोनों महिलाओं को गंभीरावस्था में नानपारा सीएचसी पहुंचाया गया। सोमवार रात चिकित्सकों ने एक्स-रे की सुविधा न होने के कारण घंटे दोनों महिलाएं पड़ी कराहती रहीं। हसीना के हाथ पर मात्र पट्टी कर के छोड़ दिया गया। ना तो दर्द का इंजेक्शन दिया गया। मरीज को ना ही कोई दवा खाने की दी गई थी। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here