कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका उत्तराखंड सरकार का पुतला, सरकार पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप, देखे वीडियो..

0
286

नैनीताल में चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की गई अभद्रता से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सरकार पर तानाशाही और सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

बता दे कि बाजपुर के बेरिया तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल में चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व विधायक संजीव आर्य के साथ हुई अभद्रता पर नाराजगी व्यक्त की ओर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तानाशाही और सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। साथ ही उत्तराखंड सरकार का पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का पूरा प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष पर मुकदमे दर्ज किए गए है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही नेता प्रतिपक्ष पर किए गए मुकदमे वापस नहीं हुए तो पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं ब्लॉक प्रमुख पति जोरावर सिंह भुल्लर ने कहा कि सरकार के इशारे पर कुछ पेशेवर बदमाशो के द्वारा हंगामा किया गया। उन्होंने कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष के साथ ऐसी घटना हो सकती है तो प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here