पूर्व में CO कार्यालय बाजपुर में तैनात हरीश आर्या के पुत्र रिद्धम राज आर्या ने हैदराबाद में लहराया परचम

0
1422

हैदराबाद के बाल योगी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 – 17 अगस्त को आयोजित 24 वे राष्ट्रीय UC MAS प्रतियोगिता में पूर्व में क्षेत्राधिकारी कार्यालय बाजपुर में तैनात हरीश आर्य के पुत्र रिदम राज आर्या ने देश भर से आए चार हजार विद्यार्थियों में प्रतिभा कर थर्ड रनर अप की ट्रॉफी हासिल कर अपने स्कूल व बाजपुर का नाम रोशन किया है।

बताते चलें कि इससे पूर्व दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल प्रतियोगिता में रिदम राज आर्य द्वारा प्रथम रनर-अप जबकि पंतनगर में आयोजित स्टेट लेवल के कँम्टीशन में चैंपियनशिप ट्रॉफी
हासिल की जा चुकी है।

हैदराबाद से वापिस बाजपुर पहुँचने पर सर्वप्रथम स्थानीय गुरुद्वारा बाजपुर में माथा टेककर UC MASS बाजपुर की संचालिका आशू खुल्लर, दीपक खुल्लर इत्यादि ने सभी विद्यार्थियों को फूलमाला पहनकर ढ़ोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत कर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here