बाजपुर के श्री दशमेश स्कूल के कक्षा तीन के छात्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात दीपक पंगरिया के पुत्र अथर्व पंगरिया द्वारा हैदराबाद के बाल योगी स्टेडियम में 16 व 17 अगस्त को आयोजित 24वें राष्ट्रीय UC MASS प्रतियोगिता में प्रतिभा किया। हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में अथर्व पंगरिया द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। जिसमें अथर्व ने ग्रुप लेवल में नेशनल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम कर बाजपुर का नाम रोशन किया।

आपको बता दे कि इससे पूर्व में अथर्व ने दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल UC MASS प्रतियोगिता में भी मेरिट में स्थान प्राप्त किया था। अथर्व की कामयाबी के बाद उनके पिता दीपक अपने बेटे पर गर्व महसूस कर रहे है। वहीं हैदराबाद से वापिस बाजपुर पहुँचने पर सर्वप्रथम स्थानीय गुरुद्वारा बाजपुर में माथा टेककर UC MASS बाजपुर की संचालिका आशू खुल्लर, दीपक खुल्लर इत्यादि ने सभी विद्यार्थियों को फूलमाला पहनकर ढ़ोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत कर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

नेशनल चैंपियन की ट्रॉफी प्राप्त करने पर अथर्व पंगरिया ने इसका श्रेय अपने माता पिता और UC MASS की संचालिका को दिया है। इस दौरान अथर्व के पिता दीपक पंगरिया ने कहा कि यह पल उनके लिए काफी खास है।










