बुर्के वाली के प्यार में लुट गया युवक, 2 दिन तक साथ बिताने के बाद पता चली हकीकत, नकाब के पीछे लड़की नहीं…

0
577

समय के साथ शातिर भी ठगी के नए-नए स्किल सीख रहें हैं। दरअसल, यूपी के अयोध्या में भी ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर मुस्लिम युवती बनकर गुजराती युवक को अपने झांसे में ले लिया। और उससे किस्तों में करीब डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। कई दिनों के चैटिंग के बाद मुलाकात की बारी आई। गुजराती युवक अपनी प्रेमिका से मिलने अयोध्या पहुंचा। उसके साथ दो दिनों तक घूमा भी। लेकिन राजस्थान जाने के बाद पता चला कि जिस बुर्का वाली गर्लफ्रेंड से वह प्यार करता है वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है। आभासी दुनिया के इस खेल का खुलासा होने पर दोनों पक्ष ही नहीं बल्कि इसको सुनने और जानने वाला हर शख्स अवाक है।

दरअसल अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली के खजुरहट क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स ने जनसुनवाई में उपस्थित होकर एसएसपी से अपने भतीजे के अपहरण और ढाई लाख रुपये फिरौती मांगने की शिकायत की। एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर के मुताबिक वारदात गंभीर प्रकृति की होने के कारण तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। सर्विलांस के सहारे फोन कॉल को खंगाला गया। जिसके बाद गुजरात के साबरकांठा (पूर्व नाम हिम्मतनगर) के पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने के बाद अयोध्या पुलिस गुजरात रवाना की गई। वहां के एसपी ने वाकया बताया तो सब हैरान हो गए।

दरअसल, युवक ने एक महिला के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बना रखी है और इसी आईडी के सहारे वह गुजरात के एक मुस्लिम शख्स के संपर्क में आया। इस युवक ने खुद को तलाकशुदा महिला बताकर गुजराती शख्स से किस्तों में एक लाख 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। युवक उससे महिला की आवाज में बातचीत भी करता रहा।

सोशल मीडिया पर सतर्कता की जरूरत

साइबर क्राइम से नोडल अधिकारी एसपी देहात बलवंत चौधरी का कहना है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर फर्जी आईडी की बाढ़ सी आ गई है। इस आभासी दुनिया में फर्जी फोटो और विवरण ही नहीं दिया जा रहा बल्कि विभिन्न एप व सॉफ्टवेयर के जरिये फोटो भी आकर्षक बना दी जाती है। ऐसे में किसी से संपर्क बनाने और बढ़ाने में काफी सक्रियता बरतनी चाहिए। जरा सी चूक पर ठगी और धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here