होटल में हो रही थी अय्याशी; पुलिस ने मारा छापा, आठ युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले 12 युवक

0
730

पैराडाइज होटल में मंगलवार को पुलिस ने छापा मारा। होटल में 20 लड़के लड़कियां आपत्तिजनक हालात में मिले। पुलिस सभी को थाने ले आई। पुलिस ने युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जबकि पकड़े गये युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया। जिलेभर में होटलों के नाम पर खेल चल रहा है। इन होटलों में ज्यादातर होटल ऐसे हैं जहां पर युवक-युवतियां मिलने के लिए आते हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश की हाथरस पुलिस को शिकायत मिली कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रुहेरी तिराहा स्थित होटल में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। इस पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायन ने पुलिस फोर्स के साथ पैराडाइज होटल में छापा मारा।

पुलिस को होटल में संदिग्ध हालत में 12 युवक और आठ युवतियां मिलीं। पुलिस की छापेमारी से होटल में मौजूद युवक-युवतियों में खलबली मच गई। पुलिस के पहुंचते ही होटल में मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने होटल के कमरों में मौजूद युवक व युवतियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई होते देख वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। देखते ही देखते लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस सभी युवक व युवतियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। यहां पर पुलिस ने सभी से काफी देर तक पूछताछ की। युवतियों के परिजनों को पुलिस ने थाने बुला दिया और फिर हिदायत देकर युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं पुलिस ने 12 युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

बाईपास रोड पर पूर्व में भी हुई थी छापेमारी

बाईपास अलीगढ़ आगरा रोड पर कई होटलों का संचालन हो रहा है। होटल के बाहर ओयो का बोर्ड लगा रखा है। इनमें से कई होटलों में पुलिस ने पूर्व में छापेमारी भी की है। दो होटलों से युवक व युवतियां भी पुलिस ने बरामद की थीं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी बाईपास रोड पर संचालित हो रहे होटलों में गलत काम पर रोक नहीं लग रही है।

होटल की आढ़ में हो रहा देह व्यापार

जिले में ओयो होटल के नाम की जैसे बाढ़ सी आ गई है। हर कोई अपने होटल के बाहर ओयो का बोर्ड लगाए हुए हैं और 24 घंटे कमरे उपलब्ध किए जाते हैं। कुछ होटलों का संचालन तो ऐसे स्थानों पर हो रहा है कि वहां पर परिवार के साथ लोग नहीं जा सकते हैं। लोगों ने अपने मकानों के बाहर बोर्ड लगा रखे हैं। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायन का कहना है कि पैराडायज होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। यहां से युवक व युवतियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। 12 युवकों का चालान किया गया है। वहीं युवतियों को उनके परिवार के लोगों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की जांच कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here