बीमा हड़पने और लोन माफ करवाने को दोस्त संग मिलकर पत्नी को मारा, गाड़ी चढ़ाकर की हत्या

0
283

यूपी के एटा में एक पति ने अपने लोन से छुटकारा पाने के लिए पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 15 लाख का बीमा हड़पने एवं टाटा मैजिक का लोन माफ करवाने के लिए पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से गाड़ी चढ़ाकर हत्या की थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति, दोस्त को पकड़ा। कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेजा है। दो माह पहले 15 लाख का बीमा कराया था।

बता दें कि कोतवाली देहात के गांव छितौनी निवासी आकांक्षा पत्नी पंकज का शव 22 सितंबर को छितौनी स्थित सर्विस रोड पर मिला था। मृतका के भाई ने आरोपी जीजा सहित अन्य पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएचओ कोतवाली देहात जितेन्द्र कुमार, एसआई गगनदीप सिंह ने टीम के साथ मिलकर आरोपी पति पंकज कुमार पुत्र शेर सिंह उर्फ पप्पू निवासी छितौनी कोतवाली देहात, दोस्त दिलीप कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी नगला शीसिया कोतवाली नगर को पकड़ा।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पति ने पत्नी का दो माह पहले 15 लाख का बीमा कराया था साथ ही टाटा मैजिक खरीदी थी। यह वाहन पत्नी के नाम फाइनेंस पर ली थी। आरोपी पति ने दोस्त के साथ मिलकर बीमा राशि हड़पने एवं गाड़ी का फाइनेंस माफ कराने के लिए पत्नी की हत्या की योजना बनाई। 21 सितंबर की रात को पति ने कॉल करके महिला को सर्विस रोड पर बुलाया और गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here