शादी के 11 दिन बाद विदेश भागे पति की ऐसी डिमांड, विवाहिता पहुंची थाने

0
433

देहरादून में एक नवविवाहिता की वैवाहिक जिंदगी छह महीने के भीतर ही संकट में आ गई। आरोप है कि शादी के ग्यारह दिन बाद पति विदेश चला गया और तलाक की बात कहने लगा। महिला की ओर से ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया। पीड़िता की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने रविवार को पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

अजबपुरकलां निवासी एक महिला ने 12 मई को महिला शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के अनुसार, उसका विवाह 12 नवंबर 2024 को प्रतीक नेगी निवासी नेशविला रोड से हुआ था। विवाह के 11 दिन बाद ही प्रतीक नौकरी के सिलसिले में मस्कट ओमान चला गया। पीड़िता का कहना है कि विदेश जाते समय प्रतीक ने संपर्क बनाए रखने के साथ आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ समय बाद संवाद पूरी तरह से बंद कर दिया।

प्रतीक के विदेश जाने के बाद उसे ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। आरोप है कि 19 अप्रैल को सास-ससुर मायके पहुंचे। वहां विवाद होने पर पति ने वीडियो कॉल पर तलाक की बात को दोहराया। महिला शिकायत प्रकोष्ठ में समझौते का प्रयास किया गया।

लेकिन, जब बात नहीं बनी तो एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति दी गई। इसके आधार पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पति प्रतीक नेगी, सास गीता नेगी और ससुर कुलदीप नेगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों से पूछताछ की जाएगी और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here