धर्म परिवर्तन करने की सूचना पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ा

0
405

बाजपुर के ग्राम रतनपुरा में धर्म परिवर्तन की सूचना पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। जहां लोगों ने जमकर हंगामा किया, वही हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वहीं पुलिस ने पूछताछ के उपरांत तीनों लोगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बता दें कि बाजपुर के ग्राम रतनपुरा में एक घर में हिंदू धर्म के लोगों का धर्म परिवर्तन किए जाने की सूचना हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों को मिली। सूचना मिलने के बाद हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग गांव में पहुंचे। जहां लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान हिंदूवादी संगठन और दूसरे समुदाय के लोगों के बीच काफी कहां सुनी हो गई।

हंगामे की सूचना मिलने के बाद सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर शांत किया और पूछताछ के लिए राहुल मसीह पुत्र विनोद मसीह निवासी चूना भहा रायपुर रोड देहरादून, अजय मसीह पुत्र जसवन्त, महेद्र पुत्र जोगेनद्र निवासी चक्कर की मिलक पुराना RTO आफिस मुरादाबाद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों लोगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इस दौरान कोतवाल प्रवीण सिंह कश्यारी ने बताया कि धर्म परिवर्तन किए जाने और हंगामा करने की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम रतनपुरा में गुरुवार देर रात पहुंची थी। जहां पुलिस ने तीन लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों लोगों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here